पांच खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद इंडिया टीम से कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
आईपीएल 2025 में अभी तक ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।
अद्यतन - अप्रैल 24, 2025 5:01 अपराह्न

आईपीएल 2025 में अभी तक ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। सभी टीमों में ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी या गेंदबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जो आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद इंडिया टीम से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्होंने लगातार अच्छा क्रिकेट खेला है और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला है। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
1- प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक बनाया था।
अभी तक इस युवा सलामी बल्लेबाज ने आठ मैच में 201 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक 24 चौके और 18 छक्के जड़े हैं। इस युवा खिलाड़ी को जल्द ही टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए देखा जा सकता है।
2- आर. साई किशोर

आर. साई किशोर गुजरात टाइटंस के महत्वपूर्ण स्पिनर्स में से एक हैं और उन्होंने इस सीजन में भी अपनी छाप छोड़ी है। बता दें कि, आर. साई किशोर ने अभी तक आठ मैच में 16.33 के औसत से 12 विकेट झटके हैं।
वह आईपीएल 2025 की पर्पल कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं। वह इस सूची में चौथे स्थान पर है।
3- अभिषेक पोरेल

अभिषेक पोरेल ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग की जिम्मेदारी काफी अच्छी तरह से निभाई है। उन्होंने लगातार धमाकेदार बल्लेबाजी की है और इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
अभिषेक पोरेल ने आठ पारी में 225 रन बनाए हैं और वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है। अभिषेक पोरेल टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेटकीपिंग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
4- विपराज निगम

विपराज निगम भी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन रही है। इस धाकड़ खिलाड़ी ने सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी है।
विपराज निगम को भी बहुत जल्द टीम इंडिया की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि उन्हें अभी अपने खेल को और बेहतर करने की बेहद जरूरत है।
5- आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा ने आईपीएल 2025 में फिनिशर की भूमिका दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शानदार तरीके से निभाई है। आशुतोष ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में अकेले अपने दम पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई थी।
टीम इंडिया को फिनिशर की जरूरत है और आशुतोष शर्मा यह भूमिका अच्छी तरह से निभाने में सक्षम है। आशुतोष के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वह स्पिनर्स के खिलाफ भी काफी घातक साबित हो सकते हैं और तेज गेंदबाजों की भी वह जमकर क्लास लगा सकते हैं।