IPL 2025: KKR vs PBKS, मैच-44 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: KKR vs PBKS, मैच-44 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है।

PBKS vs KKR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
PBKS vs KKR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को इस मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 8 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि 5 मैच वह हार चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के 6 अंक है और आईपीएल 2025 की अंक तालिका में वह सातवें पायदान पर है। पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने 8 मैच में 5 में जीत दर्ज की है और 10 अंक के साथ वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी।

1- आंद्रे रसेल बनाम युजवेंद्र चहल

आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हालांकि इस सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो आंद्रे रसेल को धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी।

आगामी मैच में उनका सामना अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल से जरूर होगा। युजवेंद्र चहल के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाज का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है। आंद्रे रसेल ने 50 गेंद पर 99 के औसत और 198 के स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए हैं और सिर्फ एक ही बार वह आउट हुए हैं।

2- श्रेयस अय्यर बनाम सुनील नारायण

पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन सबसे अच्छी बात यह रही है कि उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाए हैं। आगामी मैच में भी श्रेयस अय्यर को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

श्रेयस का सामना आगामी मैच में सुनील नारायण से जरूर होगा। ‌ सुनील नारायण के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 35 गेंद पर 42 के औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए हैं और सिर्फ एक ही बार वह आउट हुए हैं।

3- अजिंक्य रहाणे बनाम अर्शदीप सिंह

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2025 में शानदार तरीके से शुरुआत की थी लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान को अब यहां से जबरदस्त बल्लेबाजी करनी होगी।

आगामी मैच में अजिंक्य रहाणे का सामना अर्शदीप सिंह से जरूर होगा जिनके खिलाफ वह आईपीएल में अभी तक धुआंधार बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। अजिंक्य रहाणे ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ 21 गेंद पर 119 के औसत से सिर्फ 25 रन बनाए हैं और दो बार वह आउट हो चुके हैं।

close whatsapp