पहले बीच मैदान में कुलदीप ने रिंकू को मारा था थप्पड़, फिर कैमरे के सामने दिखाने लगे प्यार | CricTracker Hindi

पहले बीच मैदान में कुलदीप ने रिंकू को मारा था थप्पड़, फिर कैमरे के सामने दिखाने लगे प्यार

मजाक-मजाक में रिंकू को थप्पड़ मारते हुए नजर आए थे कुलदीप।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL 2025 में दिल्ली टीम ने हाल ही में कोलकाता का सामना किया था, जहां इस मैच में जीत की कहानी KKR टीम ने लिखी थी। वहीं मैच के बाद का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें DC के कुलदीप यादव ने KKR के रिंकू सिंह को थप्पड़ लगा दिया था। वहीं अब KKR ने इस पूरे मामले को लेकर एक रील शेयर की है।

रिंकू और कुलदीप के बीच सब सही हो गया!

मैच के बाद मजाक-मजाक में रिंकू सिंह को थप्पड़ मारते हुए नजर आए थे कुलदीप यादव, इस दौरान थोड़ा गंभीर हो गए थे रिंकू सिंह। वहीं अब KKR टीम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुलदीप और रिंकू तस्वीरों के लिए साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं, वहीं कैप्शन में लिखा है- मीडिया की सनसनी बनाम दोस्तों के बीच का सच।

KKR टीम के इस वीडियो पर नजर डालते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

दोनों खिलाड़ियों की ये तस्वीर भी देखो आप लोग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

DC बनाम KKR मैच का स्कोर कार्ड क्या था?

*DC के खिलाफ KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था।
*इस दौरान कोलकाता ने 20 ओवर में 204 रन बनाए थे कुल 9 विकेट के नुकसान पर।
*वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी DC टीम 20 ओवर में 190 रन पर आकर रूक गई।
*KKR ने इस मैच को 14 रन से जीत लिया और Sunil Narine ने 3 विकेट अपने नाम किए।

इन दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है अभी तक?

KKR टीम ने IPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस बार ये टीम अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। कोलकाता टीम ने अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिला है और टीम बाकी के 5 मैच हारी है। दूसरी ओर दिल्ली टीम ने दमदार खेल दिखाया है, ये टीम 10 में से 6 मैच जीती है और 4 मैच हारी है जिसके बाद टीम अंक तालिका के चौथे स्थान पर मौजूद है।

close whatsapp