IPL 2025: जानें कौन है लेग स्पिनर Raghu Sharma? जो मुंबई इंडियंस में लेंगे विग्नेश पुथुर की जगह
फ्रेंचाइजी ने पुथुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर रघु को टीम में शामिल किया है।
अद्यतन - मई 1, 2025 4:52 अपराह्न

पांंच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के बचे हुए लेग के लिए टीम में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने चोटिल युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर की जगह टीम में रघु शर्मा को शामिल किया है।
गौरतलब है कि अपना पहला ही सीजन खेल रहे पुथुर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की थी। साथ ही पूरे सीजन में खेले गए पांच मैचों में 9.08 की इकाॅनमी से कुल 6 विकेट लिए थे। हालांकि, अब वह दोनों पिंडलियों में अस्थि तनाव की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। तो वहीं, अब टीम ने पुथुर की जगह रघु शर्मा को टीम के साथ जोड़ा है।
कौन है रघु शर्मा
बता दें कि कि रघु शर्मा की उम्र 32 साल है और वह पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। साथ ही 25 सदस्यीय टीम का मुख्य हिस्सा बनने से पहले रघु मुंबई इंडियंस टीम में एक नेट गेंदबाज के रूप में पहले से ही शामिल थे।
तो वहीं, अब उनको मुंबई इंडियंस टीम ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल 2025 रघु शर्मा का पहला सीजन ही होगा, अगर उन्हें बाकी बचे मैचों में खेलने का मौका मिलता है तो।
तो वहीं, उनके घरेलू प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो पंजाब और पुडुचेरी के लिए उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, खासतौर पर लाल गेंद क्रिकेट में। 11 प्रथम श्रेणी मैचों में रघु 19.59 की औसत से कुल 57 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान 56 रन देकर 7 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।
साथ ही विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 में उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा 9 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए है। हालांकि, वह टी20 क्रिकेट में कुल 3 विकेट ही अपने नाम कर पाए हैं।