IPL 2025, GT vs SRH: मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धियां
आईपीएल 2025 का 51वां मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
अद्यतन - May 1, 2025 8:43 pm

आईपीएल 2025 के 51वें मैच में शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरी बार भिड़ंत होगी और पिछले मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की थी। कुल मिलाकर, दोनों टीमें 5 मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं और 3 जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने बढ़त बना रखी है।
गुजरात टाइटंस 6 जीत और 3 हार के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर हैं। उनका नेट रन रेट +0.748 है। टाइटन्स की टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए लीग में शेष 5 मैचों में से केवल 2 जीत की जरूरत है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद इस साल बहुत खराब फॉर्म से गुजर रही है।
विस्फोटक बल्लेबाजी इकाई के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद रन बनाने में संघर्ष करती नजर आई है। वह 3 जीत और 6 हार के साथ अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -1.103 है। प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने की उनकी संभावनाएं बहुत कम हैं और अपने सभी बचे हुए मैच जीतने के बाद भी टीम अगले दौर में पहुंचने में नाकाम हो सकती है।
इससे पहले अप्रैल में जब गुजरात और हैदराबाद की टीमें भिड़ी थीं, तो जीटी ने आसान जीत दर्ज की थी। गुजरात टाइटन्स के पास साई सुदर्शन, जोस बटलर और शुभमन गिल के साथ एक मजबूत बल्लेबाजी आक्रमण है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने शानदार प्रदर्शन किया।
दोनों टीमों के प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां
जीटी प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां
- जोस बटलर: आईपीएल में 4,000 रन पूरे करने के लिए 12 रन की जरूरत है।
- साई सुदर्शन: टी20 में 2,000 रन पूरे करने के लिए 32 रन की जरूरत है।
- एम शाहरुख खान: अपना 50वां आईपीएल मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
- प्रसिद्ध कृष्णा: टी20 में 100 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।
- ईशांत शर्मा: आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट की जरूरत है।
एसआरएच प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां
- कामिंदु मेंडिस: टी20 में 2,000 रन पूरे करने के लिए 30 रन की जरूरत है।
- हर्षल पटेल: 150 आईपीएल विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।