IPL 2025: RR vs MI मैच में कर्ण शर्मा के 3 विकेट रहे प्ले ऑफ द डे
कर्ण ने चार ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए
अद्यतन - मई 1, 2025 11:50 अपराह्न

IPL 2025, RR vs MI: राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल सीजन का 50वां मैच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजी में कमाल के प्रदर्शन के चलते 100 रनों से जीत हासिल की है।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 218 रनों का लक्ष्य राजस्थान राॅयल्स के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब आरआर इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 16.1 ओवरों में सिर्फ 117 रनों पर ही सिमट गई।
तो वहीं, राजस्थान राॅयल्स को 100 रनों से हराने में अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। साथ ही कर्ण शर्मा की गेंदबाजी राजस्थान बनाम मुंबई मैच का प्ले ऑफ द डे रही। हालांकि, 61 रनों की पारी खेलने के लिए रयान रिकेल्टन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Impact Player Karn Sharma makes an impact with 3/23 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर पहुंची मुंबई इंडियंस
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ 100 रनों से बड़ी जीत हासिल करने के बाद, जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर पहुंच गई है। मुंबई ने जारी सीजन में लगातार छठवीं जीत हासिल की है। मुंबई ने खेले गए 11 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है। मुंबई के इस समय 14 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +1.274 का है।
हालांकि, आरसीबी के भी 14 अंक हैं, लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से मुंबई इंडियंस टाॅप पर बनी हुई है। तो वहीं, अब टीम को जारी सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए तीन मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत की आवश्यकता है। मुंबई अब अपने आगामी मैच में 6 मई को गुजरात टाइटंस का सामना करने वाली है।