IPL 2025: SRH vs DC, मैच-55 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: SRH vs DC, मैच-55 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मई को खेला जाना है।

DC vs SRH (Photo Source: Getty Images)
DC vs SRH (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मई को खेला जाना है। सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उनके लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो 10 मैच में उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है और 12 अंक के साथ टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है और 6 अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी।

1- अभिषेक शर्मा बनाम मुकेश कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला है। पिछले मैच में भी अभिषेक शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बहुमूल्य अर्धशतक बनाया था। हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।

आगामी मैच में अभिषेक शर्मा का सामना मुकेश कुमार से जरूर होगा। मुकेश कुमार के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने पांच गेंद पर 14 रन बनाए हैं। मुकेश कुमार इस धाकड़ सलामी बल्लेबाज को अभी तक आईपीएल में एक बार भी आउट नहीं कर पाए हैं।

2- केएल राहुल बनाम पैट कमिंस

इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी। केएल राहुल ने दिल्ली टीम की ओर से अभी तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन निराशाजनक गेंदबाजी की है और यही वजह है की टीम इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है।

केएल राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के खिलाफ 39 गेंद पर 141 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए हैं और सिर्फ दो ही बार वह आउट हुए हैं। यह काफी रोमांचक टक्कर होगी।

3- अभिषेक पोरेल बनाम हर्षल पटेल

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला है। आगामी मैच में भी उन्हें यही करते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उनका सामना हर्षल पटेल से जरूर हो सकता है। हर्षल पटेल भी इस मैच में धमाकेदार गेंदबाजी करने को देखेंगे। अभिषेक पोरेल ने 15 गेंद पर 226.67 के औसत से अभी तक हर्षल पटेल के खिलाफ 34 रन बनाए हैं और सिर्फ एक ही बार वह आउट हुए हैं।

close whatsapp