चिन्नास्वामी नहीं... इस मैदान पर होगा RCB vs SRH मैच, प्लेऑफ से पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला

चिन्नास्वामी नहीं… इस मैदान पर होगा RCB vs SRH मैच, प्लेऑफ से पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी दो लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद (23 मई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (27 मई) के खिलाफ खेलना है।

RCB vs SRH (Photo Source: Getty Images)
RCB vs SRH (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार खेल दिखाती हुई नजर आ रही है। 12 मैचों में 8 जीत और 17 अंकों के साथ टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। लेकिन टीम का बड़ा लक्ष्य अब टॉप-2 में खत्म करना है, जिसके लिए उन्हें आखिरी दो लीग मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी दो लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद (23 मई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (27 मई) के खिलाफ खेलना है। टीम का पिछला मैच घर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 मई को था, जो भारी बारिश के चलते बिना टॉस के रद्द कर दिया गया था। इस बीच, RCB के आखिरी दो लीग मैचों को लेकर बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला ले लिया है।

IPL 2025: इकाना स्टेडियम में होगा RCB vs SRH मैच

ESPNCricinfo रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेदर कंडिशन को देखते हुए अब बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी कि, RCB अब अपने आखिरी दोनों मैच – SRH के खिलाफ और 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ – इकाना स्टेडियम में खेलेगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, सनराइजर्स हैदराबाद, जिन्हें मंगलवार (20 मई) शाम को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी। उन्हें लखनऊ में ही रुकने के लिए कहा गया, जहां उन्होंने 19 मई को LSG के खिलाफ मैच खेला था। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी मगंलवार को दोपहर में इस मामले को लेकर सूचित किया गया।

IPL 2025 प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले के वेन्यू को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2025 के चार प्लेऑफ मैच मुल्लांपुर और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। क्वालीफायर-1 (29 मई) और एलिमिनेटर (30 मई) मुल्लांपुर में होगा। वहीं, क्वालिफायर-2 (1 जून) और फाइनल (3 जून) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक दो आईपीएल फाइनल खेले गए हैं। 2022 सीजन में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए फाइनल में GT ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, फिर 2023 सीजन का फाइनल जो गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था, उसमें CSK ने 5 विकेट से बाजी मारी थी।

close whatsapp