ENG vs IND: आखिर क्यों श्रेयस अय्यर को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह? हेड कोच अजीत अगरकर ने दिया चौंकाने वाला बयान
आइए आपको अगरकर द्वारा दिए बयान के बारे में विस्तार से बताते हैं
अद्यतन - मई 24, 2025 8:37 अपराह्न

आज 24 मई को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे।
यही नहीं ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। कुछ खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है, जबकि कई नए चेहरे भी टीम में देखने को मिलेंगे। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है।
श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने लगातार अच्छी बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीता। तो वहीं, जारी आईपीएल में अय्यर का प्रदर्शन उल्लेखनीय है।
लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा के समय प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजीत अगरकर ने कहा कि,’टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के लिए कोई भी जगह नहीं है। श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है, लेकिन इस समय उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में कोई जगह नहीं है।’
20 जून से शुरू हो रही है इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज
बता दें कि, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैच क्रिकेट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। श्रेयस अय्यर की बात की जाए तो वह इस समय आईपीएल 2025 में भाग ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में उन्हें पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।
धाकड़ बल्लेबाज की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। देखना जरूरी होगा कि बचे हुए आईपीएल मैचों में श्रेयस अय्यर कैसा प्रदर्शन करते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतिश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव