LSG vs RCB मैच के लिए इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: LSG vs RCB मैच के दौरान कैसा रहेगा इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा LSG और RCB के बीच मुकाबला।

Laser Light Show At Ekana Stadium (Pic Source: BCCI/IPL)
Laser Light Show At Ekana Stadium (Pic Source: BCCI/IPL)

IPL 2025 का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेआफ में पहुंच चुकी है लेकिन वो इस मुकाबले के जीत दर्ज करके टॉप 2 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। वहीं लखनऊ के लिए बस ये आखिरी मैच होगा इसके रिजल्ट से उनके अंकों में बदलाव होगा। इस बीच आइए हम आपको बताते हैं कि LSG vs RCB मैच के दौरान इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

LSG vs RCB: इकाना की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की सतह आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। पहले, यह स्पिनरों के लिए स्वर्ग हुआ करता था, लेकिन हाल के दिनों में चीजें काफी बदल गई हैं। यहां पहले गेंदबाजी करना आदर्श होगा और 190 रन से अधिक का स्कोर अच्छा माना जा सकता है। दोनों टीमों की बैटिंग यूनिट काफी मजबूत है ऐसे में फैंस को आज एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

इस मैदान पर अब तक आईपीएल के कुल 21 मैच खेले जा चुके हैं। जहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 09 में से आठ मैचों में जीत हासिल की है। वहीं चेज करने वाली टीम 11 बार मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही है।

LSG vs RCB: लखनऊ का वेदर रिपोर्ट

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। हालांकि, गर्मी खिलाड़ियों और फैंस दोनों की परीक्षा ले सकती है। शाम 7 बजे, जब टॉस होगा, तब तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में यह बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिल सकती है. अच्छी खबर यह है कि पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

close whatsapp