VIDEO: विराट कोहली और जहीर खान के बीच हुई मजेदार बातचीत, सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है ये वीडियो
26 मई को लखनऊ और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा एक रोमांचक मुकाबला।
अद्यतन - मई 26, 2025 2:28 अपराह्न

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) अपना आखिरी लीग मैच खेलने के लिए लखनऊ पहुंच चुकी है। अपने आखिरी लीग मैच में उनकी लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करना है। आरसीबी के लिए ये मैच अहम है, क्योंकि अगर वे इस मैच में हारते हैं तो उन्हें एलिमिनेटर खेलना होगा और जीत जाते हैं तो उन्हें क्वॉलिफायर 1 खेलने का मौका मिलेगा। जहां हारने पर फिर से उनको फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा। ऐसे में उनके लिए जीत जरूरी है, लेकिन इस मैच से पहले आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एलएसजी के मेंटोर जहीर खान के फोन से अपनी नजर को दूर नहीं रख पा रहे हैं।
विराट कोहली और जहीर खान के बीच हुई मजेदार बातचीत
दरअसल, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एलएसजी और आरसीबी के बीच मंगलवार 27 मई को लीग फेज का आखिरी मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जोर शोर से तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार की शाम को जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे तो एलएसजी के मेंटोर और विराट कोहली की मुलाकात हुई। इस दौरान जहीर खान ने अपने फोन में अपने बेटे का फोटो दिखाया। इस दौरान विराट कोहली की नजरें फोन पर ही टिकी रह गईं। दोनों के बीच बातचीत भी हुई, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल है।
वीडियो को एलएसजी के ऑफिशियल एक्स हेंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में जहीर खान विराट कोहली को कहते हैं, “ये देख…मिस्टर फतेहसिंह।” विराट कोहली जवाब देते हैं, “ये ठीक है न? किसपे गया है?” इस पर जहीर खान कहते हैं कि उनके बेटे के चेहरे के भाव उनके और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे का मिक्स हैं। हालांकि, कोहली ने इसके बाद जो कहा उसे सुनकर सभी चौंक गए। यहां तक कि जहीर खान भी कोहली की बात सुनकर मुस्कुराए। विराट कोहली कहते है, “इसकी आंखें आपके जैसी हैं।”
Simply ‘𝘈𝘸𝘸’ 😍 pic.twitter.com/I4sKfD5JPK
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 25, 2025
हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास
बता दें कि विराट कोहली पिछले साल दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अकाय है। विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आए। इसके अलावा हाल ही में अयोध्या भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए।