VIDEO: आईपीएल 2025 का ये सुपर कैच देखा क्या ! CricTracker Hindi

GT vs MI: साई-कोएत्जी के जुगलबंदी से पकड़ा गया आईपीएल 2025 का अद्भुत कैच, वीडियो हुआ वायरल

सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई को धमाकेदार शुरुआत दिलाई

MI vs GT (Image Credit- Twitter X)
MI vs GT (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत की।

बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हालांकि, उनकी आक्रामक पारी पर साई किशोर ने लगाम लगा दी। गेराल्ड कोएट्जी ने एक शानदार कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बेयरस्टो ने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर साई किशोर के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेला, जो पॉइंट पर खड़े साई सुदर्शन के पास गई, लेकिन सुदर्शन गेंद पकड़ नहीं सके और उनके हाथ से छिटककर ये कैच गेराल्ड कोएत्जी के हाथों में चली गई। इस जबरदस्त फील्डिंग का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहा देखें वीडियो

 

मुकाबले की बात करें, भले ही बेयरस्टो का विकेट गिर गया है, लेकिन रोहित शर्मा जमकर रन बना रहे हैं। उन्होंने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और वे इस महत्वपूर्ण मुकाबले में एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मुंबई को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे। अब देखना है कि मुंबई की टीम गुजरात के सामने कितने रनों का लक्ष्य रखती है।

बात करें मुंबई इंडियंस की, तो 16 अंकों के साथ वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही, जबकि गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रही।

close whatsapp