RCB vs PBKS मैच के रिजल्ट के बारे में जानें यहां | CricTracker Hindi

खत्म हुआ इंतजार, RCB ने जीता आईपीएल का खिताब, पंजाब को फाइनल में दी मात

इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए।

RCB vs PBKS (Photo Source: X)
RCB vs PBKS (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच को RCB ने 6 रनों से अपने नाम किया और आईपीएल इतिहास में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी।

विराट कोहली ने RCB के लिए खेली अच्छी पारी

मुकाबले में RCB की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में फिल साल्ट पवेलियन लौट गए। वह 9 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद मयंक अग्रवाल और विराट कोहली के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। अग्रवाल आज 18 गेंदों में 24 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 16 गेंदों में 26 रन बनाए। कोहली 35 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।

विराट के जाने के बाद लियाम लिविंगस्टोन (25 रन) और जितेश शर्मा (24 रन) ने तेज तर्रार पारी जरूर खेली लेकिन वो टीम को बड़े टोटल तक नहीं ले जा सके। अंत में RCB की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 190 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए सबसे सफल गेंदबाज काईल जैमिसन और अर्शदीप सिंह रहे, उन्होंने 3-3 विकेट झटके। उनके अलावा सभी गेंदबाजों को एक एक विकेट मिला।

दबाव में बिखर गए पंजाब किंग्स के बल्लेबाज

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। प्रियांश आर्या सबसे पहले आउट हुए, उन्होंने 19 गेंदों में 24 रन बनाए। वहीं प्रभसिमरन 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद जोस इंगलिस ने 23 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया।

श्रेयस अय्यर एक बार फिर RCB के खिलाफ फ्लॉप रहे, वह 1 रन बनाकर आउट हुए। नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने अंत में टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो सके। पंजाब किंग्स की पूरी टीम 184 रन ही बना पाई। RCB की गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए।

close whatsapp