RCB में विराट कोहली के चेले ने MLC 2025 में चार छक्के जड़कर मचाई सनसनी, देखें वीडियो 

RCB में विराट कोहली के चेले ने MLC 2025 में चार छक्के जड़कर मचाई सनसनी, देखें वीडियो 

खिलाड़ी की यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

MLC 2025 (Image Credit- Twitter X)
MLC 2025 (Image Credit- Twitter X)

इस समय अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट 2025 का तीसरा सीजन खेला जा रहा है। अभी तक टूर्नामेंट में कुछ कमाल के मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं, इसी क्रम में टूर्नामेंट का 16वां मैच सीटल ऑर्कस और सैन फ्रांससिको यूनिकाॅन्स के बीच खेला गया।

बता दें कि इस मुकाबले में आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने चार गेंदों पर चार छक्के लगाकर सुर्खियां बटोर ली हैं। इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैन फ्रांससिको यूनिकाॅन्स की ओर से खेलते हुए शेफर्ड ने पारी के 19वें ओवर में एक छक्का लगाया। इसके बाद पारी के 20वें ओवर में उन्होंने ओबेद मैकाॅय के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए। मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

देखें किस तरह रोमारियो शेफर्ड ने लगाए ये चार गगनचुंबी छक्के

शेफर्ड की पारी ने टीम को दिलाई जीत

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो रोमारियो शेफर्ड की इस पारी की बदौलत उनकी टीम सैन फ्रांससिको यूनिकाॅन्स ने सीटल ऑर्कस के खिलाफ जीत के लिए 177 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था। टीम के लिए शेफर्ड के अलावा टीम के कप्तान व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शाॅर्ट ने 52 तो जैक फ्रेजर मैगर्क ने 34 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं, जब सीटल ऑर्कस यूनिकाॅन्स से मिले टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 18.2 ओवरों में सिर्फ 144 रनों पर सिमट गई, और मैच में उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए शयन जहांगीर ने 40, डेविड वाॅर्नर ने 23, तो शिमरन हेटमायर ने 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

close whatsapp