WCL 2025: फाइनल में पाकिस्तान की हार पर सुरेश रैना ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- हम भी उन्हें कुचल…
साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की है।
अद्यतन - अगस्त 3, 2025 3:14 अपराह्न

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 9 विकेट से हरा दिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शरजील खान (76) के अर्धशतक के दम पर कुल 195 रन बनाए।
तो वहीं, इसके बाद साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवरों में इस टारगेट को एक विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से अपने नाम कर लिया है। मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम की जीत के हीरो रहे कप्तान एबी डिविलियर्स (120*), जिन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में बेहतरीन शतकीय पारी खेली।
दूसरी ओर, अब फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस की हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का एक रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रैना ने पाकिस्तान की हार पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है, और कहा है कि अगर हम भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते, तो उन्हें कुचल देते।
सुरेश रैना ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस की 9 विकेट से शर्मनाक हार के बाद, सुरेश रैना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। रैना ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, “एबी डिविलियर्स ने फाइनल में क्या लाजवाब पारी खेली, पूरी तरह से धमाल मचा दिया। अगर हम खेलते, तो हम भी उन्हें कुचल देते, लेकिन हमने अपने देश को हर चीज से ऊपर रखा। ईजमाईट्रिप और निशांतपिट्टी अडिग रहने और उनसे जुड़े किसी भी मैच का समर्थन न करने के लिए पूरा सम्मान करता हूं।
देखें सुरेश रैना की यह पोस्ट
What a knock by @ABdeVilliers17 in the final, absolutely smashed it
Had we played, we would’ve crushed them too, but we chose our nation above everything else.
Full respect to @EaseMyTrip and @nishantpitti for standing firm and not supporting any match involving them. That’s…
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) August 2, 2025
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करते हुए इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ पहले लीग मैच और उसके बाद सेमीफाइनल मैच का बायकाॅट किया था। इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस ने सीधे फाइनल में जगह बना ली थी।