मैदान पर लौटने को तैयार भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, एशिया कप से पहले शुरू की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

मैदान पर लौटने को तैयार भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, एशिया कप से पहले शुरू की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Suryakumar Yadav (Image Credit Twitter X)
Suryakumar Yadav (Image Credit Twitter X)

भारतीय टी20 कप्तान एवं प्रसिद्ध बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जल्द ही मैदान पर वापसी हो सकती है। इसी क्रम में आज 8 अगस्त को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर लिखा कि, “Can’t wait to be back doing what I love”, जिससे उनके वापसी के अनुमान और ज्यादा बढ़ गए हैं।

बता दे कि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी बार भारत के लिए फरवरी 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था, जब उन्होंने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद बिगड़ती हुई तबियत के चलते उन्होंने खेल से विश्राम लेते हुए, इलाज के लिए जर्मनी में हर्निया की सफल सर्जरी कराई थी।

इस विषय में उनके क्रिकेट प्रशंसकों को तब पता चला था, जब शार्दुल ठाकुर सहित उनके अधिकांश भारतीय साथी श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ जैसे प्रमुख खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेल रहे थे, जबकि स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने मुख्य रूप से बेंगलुरु में अपनी रिहैब प्रक्रिया के कारण टूर्नामेंट को छोड़ने का फैसला किया।

सूर्यकुमार यादव का टी20 का सफर

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 विजेता भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रहे इस क्रिकेटर की कप्तानी का बात करें तो, सूर्यकुमार ने 22 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें से 17 में टीम को जीत मिली है। साथ ही 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में, सूर्यकुमार ने 38.2 की औसत और 167.07 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 2,598 रन बनाए हैं।

सूत्रों की माने तो सूर्यकुमार सफल सर्जरी के बाद, फिलहाल “बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जहां उनका स्वास्थ्य एवं शरीर लगातार ठीक हो रहें हैं। भारत का अगला बड़ा एवं महत्वपूर्ण टूर्नामेंट सितंबर 2025 में यूएई में होने जा रहा हैं जोकि एशिया कप 2025 है। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ होंगे और 9 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार होंगे।

close whatsapp