IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती है दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती है दिल्ली कैपिटल्स

आइए जानते हैं 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2026 में दिख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter/X)
Delhi Capitals (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल 2026 से पूर्व दिल्ली कैपिटल्स अपने दल में कई बदलाव करती हुए नजर आ सकती है। 2025 में एक अच्छी शुरुआत के बावजूद अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली प्लेऑफ तक नहीं पहुँच पाई थी। इस कारणवश टीम मैनेजमेंट ने दल में कई बड़े बदलाव करने का फैसला करता हुआ नजर आ सकता है।

आईपीएल का मिनी ऑक्शन दिसंबर में होगा और डीसी कोशिश करेगी कि वे खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आँकलन करते हुए सही फैसला लें और एक सुदृढ़ तथा सशक्त दल बनाएँ। सूत्रों के अनुसार दिल्ली, घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों समेत कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम का हिस्सा बनाना चाहेगी।

5 ऐसे खिलाड़ी जिनका रुख कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स

1. मार्क चैपमैन

Mark Chapman (Image Credit- Twitter/X)
Mark Chapman (Image Credit- Twitter/X)

न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ-साथ कई बड़ी क्रिकेट लीग्स में भी भाग लिया और अपना लोहा मनवाया। 3800 टी20 रन 130 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, वह दबाव को संभाल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर गति बढ़ाते हुए पारी को आगे बढ़ा  सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

चैपमैन की बल्लेबाज़ी और पार्ट-टाइम लेफ्ट-आर्म स्पिन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। 2025 सीजन में शानदार फॉर्म दिखाने के बाद, आईपीएल 2026 की नीलामी में चैपमैन डीसी के लिए एक बेहतरीन चुनाव हो सकते हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp