शाहिद अफरीदी के इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को जल्द ही तोड़ देंगे रोहित शर्मा, बनेंगे नए सिक्सर किंग

शाहिद अफरीदी के इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को जल्द ही तोड़ देंगे रोहित शर्मा, बनेंगे नए ‘सिक्सर किंग’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित ने करियर का 33वां शतक लगाया

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, बहुत ही जल्द वनडे क्रिकेट के एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने वाले हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे, तो ‘हिटमैन’ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके व 3 छक्के की मदद से 121* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। यह रोहित के वनडे करियर का कुल 33वां शतक था।

तो वहीं, अपनी इस कमाल की पारी में तीन छक्के लगाने के बाद, रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित के वनडे में अब कुल 349* छक्के हो गए हैं, जबकि पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपने वनडे करियर के दौरान कुल 351 छक्के लगाए हैं। रोहित को सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत है, शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ने के लिए। रोहित बहुत ही जल्द यह रिकाॅर्ड अपने नाम कर लेंगे।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच छक्के
शाहिद अफरीदी 398 351
रोहित शर्मा 276* 349
क्रिस गेल 301 331
सनत जयसूर्या 445 270
एमएस धोनी 350 229

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में रोहित तोड़ सकते हैं ये रिकाॅर्ड

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद, अब टीम इंडिया को अगले महीने साउथ अफ्रीका की ऑलफाॅर्मेट सीरीज की मेजबानी करनी है। साउथ अफ्रीका के इस दौरे में 30 नवंबर से रायपुर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा 3 छक्के और लगाकर, शाहिद अफरीदी को वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं।

close whatsapp