IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स खेमे में हलचल तेज, इन 3 खिलाड़ियों को कभी भी कर सकती है ट्रेड

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स खेमे में हलचल तेज, इन 3 खिलाड़ियों को कभी भी कर सकती है ट्रेड

कमजोर सीजन के बाद बड़े बदलाव की तैयारी में राजस्थान रॉयल्स

 Rajasthan Royals (Image Credit - Twitter X)
Rajasthan Royals (Image Credit – Twitter X)

राजस्थान रॉयल्स (RR) का IPL 2025 सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में लय नहीं पकड़ पाई और अंत में पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। खिलाड़ियों की चोट, अस्थिर प्रदर्शन और टीम संतुलन की कमी ने आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन टीम को काफी नुकसान पहुँचाया।

अब जब IPL 2026 का ऑक्शन करीब है, तो फ्रेंचाइजी ट्रेडिंग विंडो में कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर सकती है।आइए नजर डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर, जिनसे RR ऑक्शन से पहले अलग होने का फैसला ले सकती है

 1. फजलहक फ़ारूकी (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फ़ारूकी पिछले सीजन RR के लिए उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। उन्होंने 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया, और उनका इकॉनमी रेट करीब 10 रन प्रति ओवर रहा। पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में वे प्रभावी साबित नहीं हुए, जिससे टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखी।

भले ही फ़ारूकी में टैलेंट है, लेकिन निरंतरता की कमी और बड़े मौकों पर असफलता ने RR को सोचने पर मजबूर कर दिया है। संभावना है कि टीम उन्हें किसी ऐसी फ्रेंचाइजी को ट्रेड कर दे जो एक युवा विदेशी पेसर की तलाश में हो, और बदले में RR कोई अनुभवी तेज गेंदबाज ले आए जो जॉफ्रा आर्चर के साथ बेहतर जोड़ी बना सके।

2. तुषार देशपांडे (भारत)

तुषार देशपांडे ने RR के लिए इस सीजन 10 मैच खेले और 9 विकेट लिए। हालाँकि, आंकड़े खराब नहीं हैं, लेकिन IPL स्तर पर ये प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं माना जाता। उनका इकॉनमी रेट भी ज्यादा था, और कई बार अहम मौकों पर रन लुटाकर मैच टीम के हाथ से निकल गया।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका पिछला प्रदर्शन अच्छा रहा था, पर RR के लिए वे वैसी धार नहीं दिखा पाए। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें किसी और भारतीय गेंदबाज़ से बदलने का सोच सकती है जो कंट्रोल और डेथ ओवर्स में स्थिरता दे सके।

 3. संजू सैमसन (भारत)

अब सबसे बड़ी और चौंकाने वाली चर्चा संजू सैमसन को लेकर है, जो लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स की पहचान रहे हैं। संजू अब ट्रेड चर्चाओं के केंद्र में हैं। सैमसन का 2025 सीजन चोटों से भरा रहा, उन्होंने केवल 9 मैच खेले और 285 रन बनाए। उनका इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कभी-कभी खेलना टीम की बैलेंसिंग को भी प्रभावित करता रहा।

टीम अब एक ऐसे बल्लेबाज और लीडर की तलाश में है जो लगातार खेल सके, और टॉप ऑर्डर में आक्रामकता के साथ स्थिरता भी लाए। ऐसे में, सैमसन को किसी दूसरी टीम में ट्रेड करना, एक बड़ा लेकिन संभावित कदम हो सकता है।

close whatsapp