T20 World Cup, Super 8: IND vs WI मैच में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI 

T20 World Cup, Super 8: IND vs WI मैच में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI 

दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता में खेला जाएगा

India vs West Indies (Image Credit- Twitter X)
India vs West Indies (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 28 फरवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी, वह सुपर 8 ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका के बाद, सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

सुपर 8 में अभी तक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारतीय टीम को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बाद सह-मेजबान टीम ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज को भी भारत की तरह साउथ अफ्रीका से 9 विकेट से एक बड़ी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले कैरेबियाई टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों को सुपर 8 चरण में साउथ अफ्रीका से हार मिली, और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत।

अब जबकि सेमीफाइनल का टिकट दांव पर होगा, तो कोई भी टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित 11 के बारे में:

IND vs WI मैच डिटेल्स

मैच  भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच 52, टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख व समय (IST) 1 मार्च, रविवार शाम 7 बजे से
वेन्यू ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
ब्राॅडकास्टिंग व लाइव स्ट्रीम जियोस्टार नेटवर्क चैनल और जियोस्टार (ऐप व वेबसाइट)

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत (IND):

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह,

वेस्टइंडीज (WI):

ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ

close whatsapp