'वह वकार-वसीम का मिक्स है' पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ 

‘वह वकार-वसीम का मिक्स है’ पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ 

भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बुमराह ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने जब रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया, तो उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भूमिका काफी अहम थी। 32 वर्षीय बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 14 खिलाड़ियों को आउट किया, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में असाधारण प्रदर्शन शामिल था।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बादशाह बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया। तो वहीं, इससे पहले बुमराह ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड और उसके पहले वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ भी कमाल का खेल दिखाया और अपनी कसी हुई गेंदबाजी से मैच की दिशा तय की।

दूसरी ओर, अब बुमराह के इस शानदार खेल से प्रभावित होकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर व दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खान की एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। जहीर ने बुमराह को वकार यूनिस और वसीम अकरम का मिला-जुला रूप बताया है।

जहीर खान की बड़ी प्रतिक्रिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद जहीर खान ने स्पोर्ट्स नाउ के हवाले से कहा- “जसप्रीत बुमराह वकार और वसीम का मिला-जुला रूप हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी यॉर्कर, गति और अहम मौकों पर गेंद को स्विंग कराने की क्षमता असाधारण है। इस प्रदर्शन से उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को विश्व कप जिताया है।”

जहीर ने आगे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर कहा- “संजू सैमसन ने टाॅप ऑर्डर की बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। तीन मैचों में 80 से अधिक के तीन स्कोर बनाना वाकई अद्भुत है। फिर जसप्रीत बुमराह हैं। उनके बारे में मैं क्या कहूँ? वह असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। पूरी टीम का प्रदर्शन बहुत ही बढ़िया रहा। शानदार।”

close whatsapp