विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

इस बार IPL 2026 28 मार्च से शुरू हो रहा है

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X)
Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, इस बार टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने के लिए तैयार है। इस बार आईपीएल का ओपनिंग मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के आगामी रोमांचक सीजन से पहले पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। पठान ने कहा है कि कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होने वाले हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में आरसीबी ने 18 साल चले आ रहे सूखे को खत्म करते हुए, ट्राॅफी को अपने नाम किया था। करोड़ो फैंस और कोहली के करियर में यह एकमात्र बड़ी उपलब्धि थी, जो पूरी हुई। इस बीच, इरफान पठान के बयान ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले इरफान पठान ने जियोस्टार पर कहा- “विराट कोहली में जीतने की भूख बरकरार रहेगी। दरअसल, पिछले सीजन में आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी भूख पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी। वह लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। जीतने और अपना प्रभाव छोड़ने की उनकी भूख हमेशा बनी रहेगी।”

पठान ने आगे कहा- “हमने देखा है कि जब वह भारत के लिए खेले थे, खासकर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में। ऐसा लगता है कि वह हर मैच में अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं। मुझे लगता है कि इस सीजन में वापसी करने पर भी उनमें वही जोश होगा। वह एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे।”

आईपीएल के पिछले सीजन में विराट कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर

आईपीएल के गत सीजन में किंग कोहली ने खेले गए 15 मैचों में 54.75 की शानदार औसत और 144.71 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 657 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर रहे थे।

close whatsapp