IPL 2026: जीत के बाद भी मुश्किल में फंसे शुभमन गिल, स्लो ओवर रेट के लिए लगा भारी जुर्माना
शानदार जीत के बावजूद शुभमन गिल की कप्तानी पर पड़ा अनुशासन का साया, स्लो ओवर रेट ने बढ़ाई मुश्किलें
अद्यतन - अप्रैल 9, 2026 11:17 अपराह्न

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को के खिलाफ रोमांचक जीत जरूर हासिल की, लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल के लिए यह मैच पूरी तरह खुशियां नहीं लेकर आया। मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
यह इस सीजन में गिल की पहली गलती थी, इसलिए उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख रुपये का फाइन भरना होगा। इससे पहले श्रेयस अय्यर को भी इसी तरह की गलती के लिए दो बार सजा मिल चुकी है। वहीं अभिषेक शर्मा को अंपायर से बहस करने के कारण चेतावनी दी गई थी।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर में 13 रन डिफेंड करने थे। कप्तान गिल ने जिम्मेदारी प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी, जिन्होंने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। दिल्ली की ओर से डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद थे और मैच खत्म करने की कोशिश कर रहे थे।
मिलर का फैसला पड़ा दिल्ली पर भारी
आखिरी ओवर में मिलर ने एक छक्का लगाकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। अब दिल्ली को 2 गेंदों में 2 रन चाहिए थे, लेकिन मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से इनकार कर दिया और कुलदीप यादव को स्ट्राइक नहीं दी। आखिरी गेंद पर कुलदीप रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए, जहां जोस बटलर ने शानदार विकेटकीपिंग का प्रदर्शन करते हुए मैच गुजरात के नाम कर दिया।
रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीत
यह मुकाबला आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है, जहां गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 1 रन से जीत दर्ज की। BCCI लगातार खिलाड़ियों और टीमों के अनुशासन पर नजर बनाए हुए है। स्लो ओवर रेट जैसी गलतियों पर सख्त कार्रवाई यह दिखाती है कि बोर्ड मैच की गुणवत्ता और समय प्रबंधन को लेकर गंभीर है।
इस मैच ने जहां गुजरात को जीत दिलाई, वहीं कप्तान शुभमन गिल के लिए यह एक सीख भी बन गया कि मैदान पर प्रदर्शन के साथ-साथ नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है।