MI vs CSK: सेंटनर की कंधे की चोट के लिए कैसे कन्कशन सबस्टीट्यूट बने शार्दुल ठाकुर? MI के फैसले उठे सवाल

MI vs CSK: सेंटनर की कंधे की चोट के लिए कैसे कन्कशन सबस्टीट्यूट बने शार्दुल ठाकुर? MI के फैसले उठे सवाल

कन्कशन रिप्लेसमेंट सिर पर लगी गंभीर चोट के बाद मिलता है

Mitchell Santner and Shardul thakur (Image Credit- Twitter X)
Mitchell Santner and Shardul thakur (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल सीजन के 33वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ एंड कंपनी ने संजू सैमसन की 101* रनों की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 207 रनों का लक्ष्य, मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए रखा।

लेकिन जब हार्दिक एंड कंपनी सीएसके से मिले इस मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह चेन्नई की फिरकी के सामने फ्लाॅप साबित हुई, और पूरी टीम 104 रनों पर सिमट गई। चेन्नई के लिए अकील हुसैन ने 4 और नूर अहमद ने एक ओवर में 2 विकेट लेकर मैच का पासा पूरी तरह से पलट दिया।

दूसरी ओर, इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान टीम के एक फैसले को लेकर बवाल भी देखने को मिला। बता दें एमआई ने मिचेल सेंटनर को कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। हालांकि, फैंस को यह समझ नहीं आया कि सेंटनर को कंधे में चोट लगी है, तो फिर एमआई को कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में शार्दुल को चुनने का विकल्प कैसे मिला, जबकि वह प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा नहीं थे?

एमआई के फैसले पर उठे सवाल!

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान 17वें ओवर में मिचेल सेंटनर कार्तिक शर्मा का कैच लेते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और कंधे को पकड़ते हुए वह बाहर चले गए। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में उन्हें अपने कंधे पर आइस पैक भी बांधे हुए देखा गया।

इससे पहले फैंस के मन में ये सवाल उठने लगे है कि आखिरी एमआई को कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में शार्दुल ठाकुर को खेलने की परमिशन कैसे दी गई? क्योंकि मुंबई ने सबस्टीट्यूट के रूप में दानिश मालेवर को पहले ही बतौर सबस्टीट्यूट टीम में शामिल कर लिया था।

हालांकि, मुंबई के लिए दानिश मालेवर और शार्दुल दोनों ही बल्ले से प्रभाव डालने में असफल रहे। दानिश को अकील हुसैन ने गोल्डन डक पर बोल्ड किया, तो शार्दुल 6 रन के निजी स्कोर पर अंशुल कंबोज के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस को कैच थमा बैठे।

लेकिन जब मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने से ये सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- “सैंटनर के सिर पर पहले चोट लगी, फिर गर्दन पर और जाहिर तौर पर कंधे पर भी। इसके बाद उनका स्कैन किया गया। वापस आने पर वे लेटे हुए थे। हां, कंधे पर बर्फ लगी हुई थी, लेकिन उन्हें लगा कि उनकी हालत स्थिर नहीं है, इसलिए हमने उन्हें स्कैन के लिए ले गए और अंपायर से उनके लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट की मांग की।”

इस तरह चोटिल हुए मिचेल सेंटनर

close whatsapp