IPL 2026, Match 41: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Match 41: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

मुंबई इंडियंस 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।

IPL 2026, MI vs SRH: match preview (image via X)
IPL 2026, MI vs SRH: match preview (image via X)

मुंबई इंडियंस एक छोटे से ब्रेक के बाद बुधवार, 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने के लिए लौट रही है। हार्दिक पांड्या की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है, जिसने अपने सात मैचों में से सिर्फ दो ही जीते हैं। अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हाल ही में 103 रनों की करारी हार ने इस सीजन में उनकी मुश्किलों को और उजागर कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शुरुआती चार मैचों में से सिर्फ एक जीतने के बाद, उन्होंने लगातार चार जीत दर्ज की हैं, जिससे वे पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है, मुंबई पॉइंट्स के लिए बेताब होगी, और रोहित शर्मा की संभावित वापसी से उनकी बैटिंग लाइनअप को एक बड़ा सहारा मिलेगा। हालांकि, हैदराबाद का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, खासकर कप्तान पैट कमिंस की शानदार वापसी के बाद।

MI vs SRH मैच डिटेल्स

मैच  मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच 41, IPL 2026
वेन्यू वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
तारीख और समय  बुधवार, अप्रैल 29, 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

MI vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  25
मुंबई इंडियंस ने जीते 15
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते  10
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  1 मई, 2013 (SRH ने जीता)
हालिया मैच  23 अप्रैल, 2025 (MI ने जीता)

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 में अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 216 रहा है। इन चार मैचों में से दो मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन है और दोनों ही पारियों में ऐसी ही बनी रहती है। जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

MI vs SRH की अनुमानित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

close whatsapp