केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

आइए आपको इस रिकाॅर्ड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 57वां मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में 13 मई को खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की मैच विनिंग पारी के दम पर, 6 विकेट से जीत दर्ज की और प्लेऑफ की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया।

मुकाबले में किंग कोहली ने अपनी क्लास बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केकेआर से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आरसीबी के लिए 60 गेंदों में 11 चौके व 3 छक्कों की मदद से 105* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

इसके अलावा इस शतकीय पारी खेलने के बाद, कोहली ने टी20 क्रिकेट इतिहास के एक और वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम किया और पूर्व कैरेबियाई दिग्गज व आरसीबी में उनके साथी रहे क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। बता दें कोहली अब टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 14 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चेज मास्टर ने यह कारनामा सिर्फ 409 पारियों में कर दिखाया है। जबकि क्रिस गेल को यह आंकड़ा छूने के लिए 423 पारियां लगी थीं।

सबसे कम पारियों में 14000 टी20 रन

खिलाड़ी पारियां
विराट कोहली 409*
क्रिस गेल 423
डेविड वाॅर्नर 431
जोस बटलर 468
एलेक्स हेल्स 505
क्रीरोन पोलार्ड 633

पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर पहुंची आरसीबी

तो वहीं, केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल करने के बाद रजत पाटीदार एंड कंपनी एक बार फिर, आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम के इस समय 12 मैचों बाद 8 जीत के बाद 16 अंक हैं।

टीम का अगला मैच अब 17 मई को पंजाब किंग्स से है। इस मैच को जीतते ही आरसीबी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी। साथ ही इस मुकाबले में एक बार से फैंस को कोहली के बल्ले से एक और शानदार पारी का इंतजार रहेगा।

close whatsapp