चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन 

चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन 

खिलाड़ी के बाहर होने की जानकारी को सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की

Jamie Overton (Image Credit- Twitter X)
Jamie Overton (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि अब इंजरी के कारण टीम के हरफनमौला इंग्लिश खिलाड़ी जेमी ओवरटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साथ ही इलाज के लिए उन्हें तत्काल यूके रवाना होना पड़ा है।

सीएसके ने खिलाड़ी के चोटिल होने के अपडेट को 13 मई की देर रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी। सीएसके ने एक्स पर लिखा- “जेमी ओवरटन की दाहिनी जांघ में चोट लगी है और आगे के मूल्यांकन और इलाज के लिए वह यूके लौटेंगे।”

तो वहीं, यह पहली बार नहीं है जब सीएसके को किसी चोटिल खिलाड़ी के बाहर होने से परेशानी हुई है। इस हफ्ते बुधवार को टीम ने रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट के तौर पर Macneil Noronha को टीम में शामिल किया था।

साथ ही अब जबकि प्लेऑफ से पहले टीम के लिए हर एक मैच करो या मरो वाला है, उससे पहले जेमी ओवरटन का यूं चोटिल होना, सीएसके के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं। ओवरटन टी20 क्रिकेट में किफायती गेंदबाजी करने के साथ, आखिरी के ओवरों में बल्ले से अहम योगदान देने का दम रखते हैं।

आईपीएल 2026 में सीएसके के चोटिल हुए खिलाड़ियों की सूची

क्रमांक खिलाड़ी का नाम चोट/कारण
1 नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी
2 मैथ्यू शाॅर्ट अंगूठे की चोट
3 आयुष मातरे सीजन से बाहर
4 खलील अहमद सीजन से बाहर
5 एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण अभी तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं
6 रामकृष्ण घोष पैर में फ्रैक्चर
7 डेवाल्ड ब्रेविस फिटनेस कारणों से पहला हाफ नहीं खेले
8 जेमी ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट

सीएसके का अगला मैच 15 मई को

दूसरी ओर, अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से इस मैच में सीएसके को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। टीम फिलहाल 11 मैचों बाद 12 अंक लिए, पाॅइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है।

close whatsapp