IPL 2026, Match 70: KKR बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Match 70: KKR बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

दोनों टीमों के बीच यह मैच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी रोमांचक सीजन का लीग चरण अब समाप्ति की ओर है और नाॅकआउट मुकाबले शुरू होने वाले हैं। इसी क्रम में जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 24 मई को खेला जाएगा। यह इस दिन होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला होगा, जो शाम 7.30 बजे से ईडन गार्डन्स मैदान पर आयोजित होगा।

दोनों ही टीमें फिलहाल तकनीकी रूप से प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत हासिल करनी होगी, और उसे दुआ करनी होगी कि 14 अंकों पर मौजूद राजस्थान राॅयल्स और 13 अंकों पर मौजूद पंजाब किंग्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में हार का सामना करना करे।

ठीक यही स्थिति दिल्ली कैपिटल्स के लिए है, उसे ना सिर्फ केकेआर को 140 रनों के बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि राजस्थान और पंजाब की हार की भी दुआ करनी होगी। तभी जाकर वह उसका नेटरनरेट आरआर से बेहतर होगा, और वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

KKR vs DC मैच डिटेल्स

मैच  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मैच 70, IPL 2026
वेन्यू ईडन गार्डन्स, कोलकाता
तारीख और समय  रविवार 24 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

CSK vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  36
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 20
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  22 मई, 2008 (कोई परिणाम नहीं)
हालिया मैच  8 मई, 2026 (कोलकाता ने जीता)

ईडन गार्डन्स, कोलकाता: पिच रिपोर्ट

यह मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां तेज गति से गेंदें आती हैं। टीमें आमतौर पर यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, क्योंकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच बेहतर होती जाती है। हालांकि, आईपीएल 2026 में ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनरों के लिए कुछ हद तक मददगार साबित हुई है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला करना चाहेंगे।

KKR vs DC: संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे

इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

close whatsapp