KKR vs DC: टॉस जीतकर KKR ने फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

KKR vs DC: टॉस जीतकर KKR ने फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर एक नजर डालें।

IPL 2026, KKR vs DC: KKR opted to bowl first (image via JioHotstar)
IPL 2026, KKR vs DC: KKR opted to bowl first (image via JioHotstar)

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 70वें मैच में, कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले मैच की अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने दो बदलाव किए हैं (आकिब नबी और कुलदीप यादव टीम में वापस आए हैं)। नीचे प्लेइंग XI पर एक नजर डालें।

टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पराख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी

दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: त्रिपुराना विजय, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नितीश राणा, कुलदीप यादव

दोनों ही टीमें फिलहाल तकनीकी रूप से प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत हासिल करनी होगी, और उसे दुआ करनी होगी कि 14 अंकों पर मौजूद राजस्थान राॅयल्स और 13 अंकों पर मौजूद पंजाब किंग्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में हार का सामना करना करे।

ठीक यही स्थिति दिल्ली कैपिटल्स के लिए है, उसे ना सिर्फ केकेआर को 140 रनों के बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि राजस्थान और पंजाब की हार की भी दुआ करनी होगी। तभी जाकर वह उसका नेटरनरेट आरआर से बेहतर होगा, और वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

KKR vs DC हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  36
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 20
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  22 मई, 2008 (कोई परिणाम नहीं)
हालिया मैच  8 मई, 2026 (कोलकाता ने जीता)

ईडन गार्डन्स, कोलकाता: पिच रिपोर्ट

यह मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां तेज गति से गेंदें आती हैं। टीमें आमतौर पर यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, क्योंकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच बेहतर होती जाती है। हालांकि, आईपीएल 2026 में ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनरों के लिए कुछ हद तक मददगार साबित हुई है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला करना चाहेंगे।

close whatsapp