IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा
अद्यतन - मई 30, 2026 5:48 अपराह्न

आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट फैंस को दो फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं। इस बार का फाइनल मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है। यह मुकाबला 31 मई, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस को 93 रनों से हराने के बाद, आरसीबी का आत्मविश्वास 7वें आसमान पर होगा। तो वहीं, गुजरात ने पलटवार करते हुए दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर शानदार वापसी की है। खैर, जो भी टीम इस बार फाइनल जीतेगी, वह दूसरी बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम करेगी।
RCB vs GT मैच डिटेल्स
| मैच | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस, फाइनल, IPL 2026 |
| वेन्यू | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| तारीख और समय | रविवार, 31 मई 2026, 7:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
RCB vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 09 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते | 05 |
| गुजरात टाइटंस ने जीते | 04 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 30 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता) |
| हालिया मैच | 26 मई, 2026 (आरसीबी ने जीता) |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा। इस स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं और पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मददगार साबित हुई है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर अब तक 186 रहा है, जो पिच की सपाट प्रकृति को दर्शाता है। फाइनल होने के कारण एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
RCB vs GT: संभावित प्लेइंग इलेवन
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड/टिम डेविड
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाॅशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा