'आईपीएल की तरह टेस्ट मैच होने चाहिए' टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए ललित मोदी की चौंकाने वाली सलाह

‘आईपीएल की तरह टेस्ट मैच होने चाहिए’ टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए ललित मोदी की चौंकाने वाली सलाह

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ने टेस्ट क्रिकेट फ्रेंचाइजी माॅडल पर खेलने की सलाह दी

Lalit Modi (Image Credit- Twitter X)
Lalit Modi (Image Credit- Twitter X)

पूर्व क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को भविष्य में अप्रचलित होने से बचने के लिए फ्रेंचाइजी माॅडल को अपनाना चाहिए। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को आईपीएल की तर्ज पर खेलने की छूट मिलनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खत्म होने की कगार पर हैं।

मोदी ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को बचाने का एकमात्र तरीका यह है कि फ्रेंचाइजी टीमें इसका जिम्मा संभालें और दुनिया भर में इसमें रुचि और दर्शकों की संख्या को पुनर्जीवित करें। हालांकि, 62 वर्षीय मोदी यह नहीं चाहते कि खेल का सबसे बड़ा फाॅर्मेट टी20 क्रिकेट की तरह पैसा कमाए। वे बस इतना चाहते हैं कि यह टेस्ट फाॅर्मेट घाटे में न चले, और आने वाले वर्षों तक इस खेल को सुरक्षित रखा जाए।

ललित मोदी का बड़ा बयान

हाल में ही ललित मोदी ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- मैं कह रहा हूं कि द्विपक्षीय टेस्ट मैच खत्म हो जाएंगे। मेरी अगली भविष्यवाणी यह ​​है कि अब उन्हें आईपीएल (टी20) जैसे टेस्ट मैचों की अनुमति देनी चाहिए। इसके बाद उन्हें टेस्ट मैच शुरू करने चाहिए। वनडे (ओडीआई) खत्म हो जाना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट जीवित रहना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है।

दुर्भाग्य से, अगर क्लब क्रिकेट इसे आगे नहीं बढ़ाता है तो वैश्विक स्तर पर दर्शकों की कमी के कारण टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाएगा। इसलिए यह घाटे का सौदा साबित होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हर चीज से पैसा कमाना जरूरी है। हर चीज में मुनाफा होना जरूरी नहीं है। खेल के लिए भी कुछ करना होगा, वो करना चाहिए।

खैर, इससे पहले ललित मोदी इस बात को लेकर काफी मुखर रहे हैं कि आईपीएल फ्रेंचाइजियों को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए, क्योंकि इनके पास काफी संख्या में फैंस मौजूद हैं, जो खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट को फिर से प्रचलित कर सकती हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि ललित मोदी इस आयडिया पर, क्रिकेट जगत की किस तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।

close whatsapp