INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें  - क्रिकट्रैकर हिंदी

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

दोनों टीमों के बीच यह मैच बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला जाएगा।

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी तक कुछ रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। तो वहीं, इसी क्रम में आज 14 जून, रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7 बजे से बर्मिंघम स्थित एजबस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों ही टीम का यह जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच होने वाला है, जिसमें वे जीत हासिल करना चाहेंगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट, मौसम रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:

IND W vs PAK W मैच डिटेल्स

मैच  भारत बनाम पाकिस्तान, छठा मैच, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
वेन्यू एजबस्टन, बर्मिंघम
तारीख और समय  रविवार, 14 जून 2026, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

IND W vs PAK W हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई)

मैच खेले  16
भारत ने जीते 13
पाकिस्तान ने जीते  03
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  13 जून, 2009 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  06 अक्टूबर, 2024 (भारत ने जीता)

एजबस्टन, बर्मिंघम : पिच रिपोर्ट

बर्मिंघम के एजबस्टन की पिच काफी संतुलित है और यह बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला कराने के लिए जानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, क्योंकि पिच से गेंद को मूवमेंट मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 रन है। कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं।

मौसम का मिजाज 

बर्मिंघम में बीते शुक्रवार (12 जून 2026) को शानदार धूप खिली हुई थी। लेकिन, रविवार यानी कि आज (14 जून 2026) बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बारिश होने की संभावना बेहद कम है। तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत बनाम पाकिस्तान: अनुमानित प्लेइंग XI

भारत (IND W): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी और नंदनी शर्मा

पाकिस्तान (PAK W): मुनीबा अली, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), एयमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू और सादिया इकबाल

close whatsapp