आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

भारत आज महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ने वाली है।

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)
Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल में ही जेमिमा ने कहा है कि आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है।

गौरतलब है कि आज 14 जून को भारतीय टीम को जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मैच से पहले जेमिमा का इस तरह का बयान टीम के ऊंचे आत्मविश्वास को दर्शाता है।

जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले जेमिमा ने जियोस्टार के शो ‘जीत का जज्बा’ के हवाले से कहा- “वर्ल्ड कप की उस जीत ने हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित और सशक्त किया है। जब आप एक बार जीत जाते हैं और यह सुनने में शायद नकारात्मक ना लगे, तो यह लगभग एक लत की तरह हो जाता है। आप एक और जीत हासिल करना चाहते हैं। यह आपको और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

जेमी ने आगे कहा- “एक बल्लेबाज के तौर पर, यह बस सोच में बदलाव की बात है। दूसरे फाॅर्मेट के मुकाबले T20 क्रिकेट में आपको सोच-समझकर रिस्क लेना पड़ता है। मेरे लिए अहम बात यह है कि कब रिस्क लेना है और कैसे गेंदबाजों और विरोधी टीम पर दबाव बनाना है, इसे समझदारी से तय किया जाए। मेरी सोच यही रहेगी।”

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि जेमिमा रोड्रिग्स आगामी मल्टीनेशन टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करने वाली है? दूसरी ओर, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 टी20आई मैचों में से टीम इंडिया ने 13 में जीत हासिल की है।

close whatsapp