Women's T20 WC 2026: भारत के विश्व कप अभियान को तगड़ा झटका! श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा

Women’s T20 WC 2026: भारत के विश्व कप अभियान को तगड़ा झटका! श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा

टीम मैनेजमेंट को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अनकैप्ड लेग स्पिनर प्रेमा रावत को लाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Shreyanka Patil ruled out of T20 WC (image via getty)
Shreyanka Patil ruled out of T20 WC (image via getty)

भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट के शेष भाग से बाहर हो गईं, जिससे टीम मैनेजमेंट को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अनकैप्ड लेग स्पिनर प्रेमा रावत को लाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

बुधवार (17 जून) को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे ग्रुप स्टेज मैच के दौरान उनके टखने में चोट लगी थी। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंद को रोकने के प्रयास में अपना टखना मोड़ लिया और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया था।

श्रेयंका ने इस साल की शुरुआत में चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी

श्रेयंका ने इस साल की शुरुआत में चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी और वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में हिस्सा लिया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी पर, श्रेयंका ने बार-बार चोटों के मानसिक प्रभाव के बारे में खुलकर बात की थी और खेल को पूरी तरह से छोड़ने के विचारों से जूझने की बात स्वीकार की थी, लेकिन उन्हें प्रेरित रखने के लिए अपने परिवार और सपोर्ट सिस्टम को श्रेय दिया था।

उनके रिप्लेसमेंट के बारे में बात करें तो, प्रेमा रावत ने पिछले दो सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए छह महिला प्रीमियर लीग मैचों में तीन विकेट लिए हैं। घरेलू सर्किट में, उन्होंने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से घरेलू सीनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वह टीम इंडिया के लिए खेल के तीनों (बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण) पहलुओं में योगदान दे सकती हैं।

विभिन्न चोटों से जूझते हुए श्रेयंका पिछले दो वर्षों में अधिकतर समय मैदान से बाहर रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत तुरंत रावत को प्लेइंग XI में लाता है या राधा यादव की खिलाता है। दोनों अच्छे फील्डर हैं और निचले मध्य क्रम में कुछ दमदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

भारत के पास 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से, जो कि संभवतः ग्रुप का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला है, मुकाबला करने से पहले कुछ दिन का समय है।

close whatsapp