जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता
प्रभसिमरन सिंह को बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया में जगह मिली है।
अद्यतन - जुलाई 6, 2026 7:51 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज 6 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
बता दें टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। हालांकि, इस टीम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह बनाने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। साथ ही ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर व अक्षर पटेल को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
इसके अलावा टीम में पहली बार तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। क्रिकेट फैंस प्रभसिमरन को संजू सैमसन का रिप्लेसमेंट बता रहे हैं। साथ ही इस टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।
तो वहीं, टीम की लीडरशिप में कोई बदलाव नहीं हैं। भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा को नियुक्त किया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
जिम्बाब्वे बनाम भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल
पहला टी20आई – 23 जुलाई, गुरूवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
दूसरा टी20आई – 25 जुलाई, शनिवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
तीसरा टी20आई – 26 जुलाई, रविवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे