इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है।
अद्यतन - जुलाई 11, 2026 10:30 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के बाद, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा।
हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज गेंदबाज हरफनमौला खिलाड़ी हर्षित राणा (Harshit Rana) हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण, इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।
इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगमी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। गेंदबाज को दाहिने हैमस्ट्रिंग के बाहरी हिस्से में ग्रेड ए इंजरी हुई है। इंजरी के बाद अब हर्षित सीधे बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) जाएंगे, जहां उनकी इंजरी की जांच होगी और रिकवरी पर काम किया जाएगा।
साथ ही रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि हर्षित को ठीक होने में काफी समय लग सकता है, जिसके कारण उनका श्रीलंका दौरे पर भी खेलना मुश्किल हो गया है। बता दें कि भारतीय टीम दो टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, जो 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी। लेकिन, अभी तक बीसीसीआई ने खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़
इंग्लैंड बनाम भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल
पहला वनडे 14 जुलाई, मंगलवार – बर्मिंघम, एजबस्टन
दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरूवार – कार्डिफ, सोफिया गार्डन
तीसरा वनडे 19 जुलाई, रविवार – लंदन, लाॅर्ड्स