विराट कोहली के कार्डिफ में वनडे रिकाॅर्ड्स पर एक नजर डालें 

विराट कोहली के कार्डिफ में वनडे रिकाॅर्ड्स पर एक नजर डालें 

आइए विराट कोहली के रिकाॅर्ड् के ऊपर नजर डालें

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

इस समय इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 16 जुलाई, गुरूवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज को अपने नाम करनें पर होंगी। तो वहींं, मेजबान इंग्लैंड भी पलटवार करते हुए वनडे सीरीज में 1-1 बराबरी करना चाहेगी।

दूसरी ओर, इस मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान व बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकाॅर्ड शानदार हैं। इस मैदान पर कोहली के बल्ले से एकमात्र वनडे शतक साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जिसमें 241 रनों के रिवाइस टारगेट का पीछा करते हुए कोहली ने शतक लगाया था, लेकिन टीम इंडिया ने जीत हासिल नहीं कर पाई।

इंग्लैंड के 2011 के दौरे के आखिरी मैच में, कोहली ने अपना छठा वनडे शतक लगाया। उन्होंने 93 गेंदों पर 107 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए राहुल द्रविड़ के साथ 170 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद वे उस पारी में ‘हिट विकेट’ आउट हो गए। इस पारी ने दबाव वाले मैच में उनकी तकनीकी परिपक्वता और मानसिक मजबूती को दिखाया। हालांकि, उनकी टीम आखिर में लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।

खैर, विराट कोहली ने इंग्लैंड के कार्डिफ मैदान पर कुल 4 बार वनडे क्रिकेट के मैच खेले हैं। इस दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने 49 की शानदार औसत से कुल 196 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 1 अर्धशतक देखने को मिला।

विराट कोहली के कार्डिफ में रिकाॅर्ड्स पर डालिए एक नजर

मैच  04
रन  196
हाईएस्ट स्कोर 107
औसत 49
50/100 01/01

सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है की कार्डिफ में सोफिया गार्डन्स एक बैलेंस्ड पिच देगा जो आमतौर पर मैच आगे बढ़ने पर स्लो बॉलर्स और स्पिनर्स को फायदा पहुंचाती है, साथ ही अगर बैट्समैन जम जाते हैं तो उन्हें रन बनाने का पूरा मौका मिलता है। क्योंकि यह एक डे/नाइट मैच है जो लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार के हिसाब से शाम 5:30 बजे) शुरू होगा, इसलिए दिन भर बदलते मौसम के हालात इस बात में बड़ी भूमिका निभाएंगे कि पिच कैसा बर्ताव करेगी।

close whatsapp