16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान

पहले वनडे मैच के बाद अभिषेक नायर ने जियोस्टार के हवाले से कहा- “इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत कीमती साबित हुए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लिए। मंगलवार के मैच में भी उनकी बॉलिंग की लेंथ अविश्वसनीय थी। आपने देखा कि 37 प्रतिशत गेंदें उसी छह से आठ मीटर की रेंज में थीं, जिसकी हम हमेशा बात करते हैं।”

नायर ने आगे कहा “प्रभावशाली बात यह थी कि 27 प्रतिशत गेंदें ‘फुलर लेंथ’ (थोड़ी आगे) पर थीं, जिसका मतलब है कि आपकी गेंदबाजी में वैरिएशन है। आप लगातार एक ही जगह पर गेंद नहीं डाल रहे हैं। आप बल्लेबाज को ‘ड्राइव’ खेलने के लिए भी ललचा रहे हैं, और जब आप ऐसी परिस्थितियों में ऐसा करते हैं जहाँ गेंद थोड़ी हरकत कर रही हो, तो आपको पता होता है कि आपको विकेट जरूर मिलेगा, या विकेट मिलने ही वाला है।”

2. रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट

पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है। 39 वर्षीय खिलाड़ी रिटायरमेंट के बाद, रोनाल्डो के देश पुर्तगाल से वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों में खेलता हुआ नजर आएगा।

हेनरिक्स को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ का खिलाड़ी देश के घरेलू क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच (420) खेलने वाला खिलाड़ी है, उन्होंने सभी फाॅर्मेट में न्यू साउथ वेल्स और बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व किया है।

3. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 16 जुलाई, गुरूवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन मैदान पर शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के पहले वनडे मैच में जीत हासिल कर, भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। तो वहीं, दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड पलटवार करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

4. विराट कोहली के कार्डिफ में वनडे रिकाॅर्ड्स पर एक नजर डालें

विराट कोहली के कार्डिफ में रिकाॅर्ड्स पर डालिए एक नजर

मैच  04
रन  196
हाईएस्ट स्कोर 107
औसत 49
50/100 01/01

5. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरे वनडे मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  111
भारत ने जीते 62
इंग्लैंड ने जीते  44
नो रिजल्ट/टाई 03/02
सबसे पहले मैच  13 जुलाई, 1974 (इंग्लैंड ने जीता)
हालिया मैच  14 जुलाई, 2026 (भारत ने जीता)

6. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरे वनडे मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है की कार्डिफ में सोफिया गार्डन्स एक बैलेंस्ड पिच देगा जो आमतौर पर मैच आगे बढ़ने पर स्लो बॉलर्स और स्पिनर्स को फायदा पहुंचाती है, साथ ही अगर बैट्समैन जम जाते हैं तो उन्हें रन बनाने का पूरा मौका मिलता है। क्योंकि यह एक डे/नाइट मैच है जो लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार के हिसाब से शाम 5:30 बजे) शुरू होगा, इसलिए दिन भर बदलते मौसम के हालात इस बात में बड़ी भूमिका निभाएंगे कि पिच कैसा बर्ताव करेगी।

7. गुरनूर बराड़ को ICC ने पाया दोषी, लगा जुर्माना

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में गुरनूर बराड़ ने गेंदबाजी तो बेहतरीन की, लेकिन अब आईसीसी ने उनपर जुर्माना लगा दिया है। बराड़ को आईसीसी ने आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है। बराड़ ने एजबेस्टन वनडे के दौरान इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट की ओर गुस्से में गेंद फेंकी थी, जो उनके लग सकती थी लेकिन वो बाल-बाल बचे। मैच रेफरी ने इस घटना को नोट किया और उनपर जुर्माना लगा दिया।

8. विराट कोहली इंग्लैंड में पर्सनल बॉडीगार्ड लेकर क्यों चल रहे हैं? जानें क्या कहता है बीसीसीआई का नियम

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बल्ले से तो कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन ये खिलाड़ी अब गलत वजहों से सुर्खियों में आ गया है। कोहली के बॉडीगार्ड ने इंग्लैंड में भारतीय पत्रकार से बदतमीजी की है। कई भारतीय पत्रकार जो इंग्लैंड दौरा कवर करने वहां पहुंचे हैं, उन्होंने ट्वीट कर इस तरह के आरोप लगाए हैं। सवाल ये है कि आखिर विराट कोहली निजी बॉडीगार्ड लेकर कैसे चल रहे हैं? क्या विराट कोहली बीसीसीआई के नियम तोड़ रहे हैं? बीसीसीआई के ताजा नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी अपने साथ निजी बॉडीगार्ड नहीं रख सकता है।

close whatsapp