14 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

14 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

R Ashwin and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)
R Ashwin and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

1. SL vs IND: टेस्ट क्रिकेट में कौन है आगे श्रीलंका या भारत? जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड मैचों की बात करें, तो भारतीय टीम का पलड़ा मेजबान श्रीलंका पर भारी नजर आ रहा है। साल 1982 से दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 46 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की, जबकि श्रीलंका 7 मैच जीतने में सफल रही है। साथ ही 17 मैच दोनों टीमों के बीच अभी तक ड्रा या फिर नो रिजल्ट वाले रहे हैं।

2. अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से की बड़ी मांग, कहा ‘सरफराज खान की टेस्ट भूमिका स्पष्ट करें’

श्रीलंका और भारत के बीच गाले में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “मैं जुरेल से शुरुआत करता हूं। साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण सरफराज को टीम में शामिल किया गया। सरफराज के लिए सही संदेश मिलना बहुत जरूरी है। अगर आपको लगता है कि कुछ खास हालात में उनके खेलने पर संदेह है, तो आपको उन्हें साफ-साफ बताना होगा। आपको उन्हें यह बताना होगा कि सब-कॉन्टिनेंटल हालात में वे टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।”

3. मुझे BCCI प्रेसिडेंट, सेलेक्टर या हेड कोच बनना अच्छा लगेगा: हरभजन सिंह

हरभजन ने हाल में ही एक मीडिया इंटरव्यू में कहा “ऐसा नहीं है कि मैं भविष्य में तीनों भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि जो मेरी किस्मत में है, वह मुझे मिलेगा। अगर मुझे कभी ऐसी कोई भूमिका निभाने का मौका मिला, जिससे मैं भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ कर सकूं, तो मुझे ऐसा करने में बहुत खुशी होगी। मेरी इच्छा है कि मैं किसी तरह उस खेल को कुछ वापस दे सकूं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।”

हरभजन ने आगे कहा “तो, चाहे BCCI प्रेसिडेंट, सेलेक्टर या हेड कोच की भूमिका हो, मैं भारतीय क्रिकेट के किसी भी काम आना चाहूंगा। ऐसा करने में मुझे बहुत खुशी होगी।”

4. SL vs IND: इस तरह आप भारत बनाम श्रीलंका सीरीज फ्री में देख सकते हैं

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के इस दौरे के स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं। लेकिन, अगर आपके पास डीडी फ्री डिश है, तो आप इन मैचों की सीधा प्रसारण फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे।

5. IPL 2027: हार्दिक पंड्या के लिए कौन सी टीम रहेगी बेस्ट? पूर्व चैंपियन ने बता दिया नाम

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अलग होने की खबरें इन दिनों तेजी से वायरल होती है। कभी कोई कहता है कि वे इस टीम में जा रहे हैं, तो कभी कोई कहता है कि वे इस टीम में जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच पूर्व आईपीएल चैंपियन मनविंदर बिस्ला से शुक्रवार को जब TheBallyBaazi यूट्यूब पॉडकास्ट पर पूछा गया कि क्या कोलकाता हार्दिक के लिए सबसे सही टीम है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘100 प्रतिशत, इसमें कोई शक नहीं है। कोलकाता ऐसी टीम है जिसे एक लीडर की जरूरत है। वहां हार्दिक खुलकर अपना खेल दिखा सकते हैं। उन्हें वहां आजादी मिलेगी जिसकी उन्हें जरूरत है। मेरे हिसाब से केकेआर हार्दिक के लिए पूरी तरह से फिट बैठेगी। उन्हें वहां आजादी मिलेगी, नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जो कि मौजूदा समय में उन्हें चाहिए। उन्हें सबकुछ केकेआर में मिलेगा।’

6. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन के घर पहुंची पुलिस, जानें आखिरी क्या है पूरा मामला?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपने घर पर पुलिस के आने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर रिकॉर्डिंग सत्र बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस तब दिग्गज स्पिनर के घर पहुंची, जब अश्विन यू-ट्यूब चैनल पर रिकॉर्डिंग कर रहे थे। लेकिन इस दौरान उनके घर के सिक्योरिटी गॉर्ड और पत्नी के कई बार कॉल करने के बाद अश्विन को रिकॉर्डिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मेरे घर के सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे तीन-चार बार फोन किया। आम तौर पर वह इतने फोन नहीं करता है। फिर मेरी पत्नी ने भी मुझे फोन किया। मैंने फोन काटा और पूछा। उसने मुझे बताया, ‘पुलिस दरवाजे पर है।’ दरअसल  मैंने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट दिया था। इसलिए वह उस पासपोर्ट को वापस लेकर आए थे।’

7. AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच में बवाल, आपस में भिड़े मेहदी हसन मिराज और मिचेल स्टार्क, अंपायर को करना पड़ा बीचबचाव

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर गरमागरमी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज एक-दूसरे से भिड़ गए। मामला बिगड़ता देख अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा। विवाद पिच के डेंजर एरिया में चलने को लेकर शुरू हुआ था।

8. AUS vs BAN: स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बने नंबर-1 फील्डर, जो रूट की इस मामले में बराबरी की

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भले ही बांग्लादेश ने मजबूत बढ़त बनाकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली हो, लेकिन मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ ने फील्डिंग में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। स्लिप में अपनी फुर्ती का नजारा दिखाते हुए स्मिथ ने कैचों की अनोखी हैट्रिक पूरी की और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले नॉन-विकेटकीपर फील्डर के रूप में जो रूट की संयुक्त रिकॉर्ड की बराबरी की।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर्स

  • स्टीव स्मिथ- 218 कैच
  • जो रूट- 218 कैच
  • राहुल द्रविड़- 210 कैच
  • महेला जयवर्धने- 205 कैच
  • जैक्स कैलिस- 200 कैच

 

close whatsapp