WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट खेल के 5वें दिन ड्राॅ पर समाप्त हुआ

Team India (Image Credit- BCCI/X)
Team India (Image Credit- BCCI/X)

WTC Updated Points Table After IND vs SL 2nd Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच आज 27 अगस्त को ड्राॅ पर समाप्त हुआ। भारत ने 1-0 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया। तो वहीं, इस ड्राॅ मैच के साथ दोनों ही टीमों को जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में 4-4 पाॅइंट्स मिले।

दूसरे टेस्ट मैच के ड्राॅ होने के बाद दोनों ही टीमों की वर्तमान स्थिति में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। भारतीय टीम 68 पाॅइंट्स और 51.52 प्रतिशत पाॅइंट्स के साथ पाचवें नंबर पर है। जबकि श्रीलंका 24 अंक और 33.33 प्रतिशत पाॅइंट्स के साथ पाॅइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया 96 पाॅइंट्स व 80 प्रतिशत पाॅइंट्स के साथ सूची में पहले नंबर पर बनी हुई है।

WTC पाॅइंट्स टेबल श्रीलंका बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच के बाद

क्रमांक टीम मैच जीते हारे टाई ड्राॅ नो रिजल्ट पाॅइंट पाॅइंट प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 0 96 80.00
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 0 36 75.00
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 0 1 0 52 72.22
4 बांग्लादेश 6 3 2 0 1 0 40 55.56
5 भारत 11 5 4 0 2 0 68 51.52
6 श्रीलंका 6 1 2 0 3 0 24 33.33
7 इंग्लैंड 14 5 8 0 1 0 50 29.76
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 0 2 0 30 20.83
9 पाकिस्तान 7 2 5 0 0 0 16 19.05

नोट – 27 अगस्त 2026 तक अपडेट

श्रीलंका बनाम भारत, दूसरे टेस्ट मैच का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बात करें तो भारत ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और 138 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। भारत के लिए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 117 और ध्रुव जुरेल ने 115* रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद भारत ने मेजबान श्रीलंका को पहली पारी में 89.4 ओवर में 290 रनों पर समेट दिया, जिसके चलते उन्हें फाॅलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन, श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में पहली पारी की तरह शानदार बल्लेबाजी करने वाले सोनल दिनुष्का किसी दीवार की तरह खड़े हो गए। दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन वह 264 गेंदों में 133* रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद दोनों टीमों ने मैच को ड्राॅ पर समाप्त करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें – एशिया कप ट्रॉफी और एशियन गेम्स में गोल्ड: हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में दोहरे खिताब की तलाश में भारतीय महिला टीम

close whatsapp