‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील
पीसीबी द्वारा टीम में किए जा रहे बदलावों के बीच पूर्व खिलाड़ी ने बाबर आजम से भी कप्तानी का पद छोड़ने की अपील की है।
अद्यतन - सितम्बर 3, 2026 6:22 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आ रही है। यहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग ले रही है। तो वहीं, इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 5 जुलाई, 2026 को बाबर आजम को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। आजम ने शान मसूद को रिप्लेस किया, जिन्हें उनके पद से 16 टेस्ट मैचों में 12 हार के बाद हटा दिया गया था।
दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम प्रैक्टिस मैच में लगी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे। सलमान अली आघा ने लीड्स टेस्ट मैच पाकिस्तान की कमान संभाली, लेकिन टीम को पारी व 103 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 194 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा और यह मैच भी पहले मैच की तरह पांचवें दिन से पहले ही समाप्त हो गया।
तो वहीं, पाकिस्तानी टीम के इस लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक्शन मोड में नजर आया और हेड कोच सरफराज अहमद समेत 7 खिलाड़ियों को इंग्लैंड से तुरंत पाकिस्तान बुला लिया। टीम में इस तरह के बदलाव के बाद, अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने मौजूदा टेस्ट कप्तान बाबर आजम से बड़ी मांग कर दी है।
तनवीर अहमद ने मांगा बाबर आजम का इस्तीफा
हाल में ही तनवीर अहमद ने PTV स्पोर्ट्स पर कहा, “अगर बाबर आजम कप्तानी से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो मुझे बहुत निराशा होगी। उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि मैं इस तरह क्रिकेट नहीं खेल सकता और न ही कप्तान बना रह सकता हूं। मैंने कप्तानी इसलिए नहीं ली थी कि बस छह लड़कों को साथ ले आऊं और उन्हें मैदान पर उतार दूं।”
ये भी पढ़ें – पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध