'कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं' अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के सेलेक्शन को लेकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने हेड कोच गौतम गंभीर पर तंज कसा है। बद्रीनाथ ने कहा कि टीम में अब कोच के फेवरेट खिलाड़ी वापिस आ गए हैं।

बता दें कि इस हफ्ते ही बीसीसीआई द्वारा अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए जिस 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है, उसमें चार खिलाड़ियों को पूरी तरह से फिट ना होने के बाद भी जगह मिली है। सुंदर और रेड्डी के अलावा जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा ऐसे तीसरे और चौथे खिलाड़ी हैं। तो वहीं, अब इसी बात को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय मैनेजमेंट की आलोचना की।

बद्रीनाथ ने गौतम गंभीर पर कसा तंज

हाल में ही पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “पहली नजर में तो यही लगता है कि कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्हें सच में इसका फायदा उठाना चाहिए। और किसी तरह मुझे नीतीश कुमार रेड्डी उतने अच्छे नहीं लगते। ऐसा उनकी बॉलिंग की वजह से है। मुझे अब भी लगता है कि वह एक बैटर हैं, न कि ऐसे खिलाड़ी जिन्हें मैं बॉलिंग के लिए भी अच्छा मानता हूं। हो सकता है कि बुमराह ने मैनेजमेंट से कहा हो कि वह ये तीन मैच खेलना चाहते हैं। तब उन्हें चुनना ही होगा। हमें यह पता नहीं है।”

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*

(*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

ये भी पढ़ें – 4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp