‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान
जारी महिला एशिया कप का 9वां मैच आज दुबई में खेला जाएगा
अद्यतन - सितम्बर 5, 2026 2:28 अपराह्न

यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक धमाकेदार मुकाबला होने वाला है। तो वहीं, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने बड़ा बयान दिया है।
दीप्ति को भारतीय टीम की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और कहा भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे होता है। बता दें कि टीम इंडिया पहले ही हांककांग के खिलाफ जीत हासिल कर, सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान यह मैच जीतकर ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन सकती है। लेकिन, अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान का 7 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ होने वाला मैच करो या मरो वाला हो जाएगा।
Deepti Sharma का बड़ा बयान
बता दें पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप में मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा “पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगर आप आज के खेल के आधार पर बॉलिंग यूनिट या बैटिंग यूनिट को देखें, तो मुझे लगता है कि दोनों ही पहलू संतुलित हैं। हमारी टीम अच्छी है और उनके (पाकिस्तान के) गेंदबाज भी अच्छे हैं। लेकिन हम यह भी जानते हैं, फिर भी हम अपनी ताकत पर ही ध्यान देते हैं। हम अच्छी तरह से क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हमारा पूरा ध्यान इसी पर है।”
दीप्ति ने आगे कहा “हमने उनके खिलाफ जहां भी जीत हासिल की है, चाहे वह एशिया कप हो या कोई और मैच, हम हमेशा उनसे एक कदम आगे रहे हैं। असल बात यह है कि एक टीम के तौर पर हम उनके खिलाफ कितना अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। हम यही चाहेंगे।”
ये भी पढ़ें – ‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन