ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

दलीप ट्राॅफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ 270 रनों की मैराथन पारी खेली

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन के कप्तान व अनुभवी भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

बता दें कि मुकाबले में किशन खेल के पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरे थे और मुकाबले में दूसरे दिन उनके आउट होने के साथ ईस्ट जोन की पारी का अंत हुआ। लेकिन, इस दौरान किशन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और इतने रन बना दिए कि दूसरे दिन के खेल के बाद ईस्ट जोन की टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में किशन ने दो दिन बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 334 गेंदों में 30 चौके और 7 छक्कों की मदद से 270 रनों की एक ऐतिहासिक पारी खेली। तो वहीं, इस पारी के साथ ही किशन ने बहुत सारे क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को तोड़ा और अपने नाम किया। तो आइए आपको इस खबर के माध्यम से उन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानकारी देते हैं:

Ishan Kishan ने तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स

1. 270 रनों की पारी खेलने के साथ, अब किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से बतौर खिलाड़ी सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
2. इस पारी के साथ ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
3. किशन अब दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
4. दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं ईशान किशन।
5. इस पारी के साथ किशन फाइनल में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले कुल मिलाकर सातवें बल्लेबाज भी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें – क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

close whatsapp