कब तक नेशनल टीम में वापसी करेंगे भुवनेश्वर कुमार, खुद कर दिया बड़ा खुलासा!

कब तक नेशनल टीम में वापसी करेंगे भुवनेश्वर कुमार, खुद कर दिया बड़ा खुलासा!

भुवनेश्वर ने भारत के लिए फिर खेलने की इच्छा जताई।

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter - X)
Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X)

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। करीब चार साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर ने कहा कि अगर उन्हें दोबारा देश के लिए खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें खुशी होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वह टीम में चयन का इंतजार करके परेशान नहीं होते हैं।

भुवनेश्वर ने जतीन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि वह खुद को साबित करने के लिए क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन अगर भारत के लिए दोबारा खेलने का मौका मिलता है तो वह निश्चित रूप से खुश होंगे।

2022 में आखिरी बार पहनी थी भारत की जर्सी

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 229 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 294 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके नाम सात बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है।

36 साल के भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। इसके बाद से वह घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपना ध्यान लगा रहे हैं।

IPL में लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

पिछले दो आईपीएल सीजन भुवनेश्वर के लिए काफी अच्छे रहे हैं। IPL 2025 में उन्होंने RCB के लिए 17 विकेट लिए और टीम की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं IPL 2026 में उन्होंने 28 विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत 17.89 रहा। वह पर्पल कैप जीतने से भी थोड़ा पीछे रह गए।

भुवनेश्वर ने बताया कि उन्हें चयन समिति की ओर से फोन आया था। उस बातचीत के बाद उन्हें लगा था कि अगले एक-दो सीरीज में उनकी टीम में वापसी हो सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह आसान नहीं था, लेकिन परिवार ने उन्हें इस दौर से निकलने में काफी मदद की। अब वह स्थिति को स्वीकार कर चुके हैं और अगर भविष्य में टीम इंडिया के लिए मौका मिलता है, तो वह पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें – “मुझे खुद नहीं पता कि मैं तब तक खेलूंगा या नहीं”: एशेज 2027 में खेलने को लेकर स्टीव स्मिथ ने जताई अनिश्चितता

close whatsapp