WPL 2027: 29 अक्टूबर को कोच्चि में हो सकता है डब्ल्यूपीएल ऑक्शन, इस स्टेडियम के नाम पर लगी मुहर 

WPL 2027: 29 अक्टूबर को कोच्चि में हो सकता है डब्ल्यूपीएल ऑक्शन, इस स्टेडियम के नाम पर लगी मुहर 

हाल में ही 15 सितंबर को डब्ल्यूपीएल गवर्निंग काउंसिल की एक मीटिंग हुई है।

WPL (Image Credit- Twitter X)
WPL (Image Credit- Twitter X)

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डब्ल्यूपीएल के आगामी सीजन को लेकर ऑक्शन 29 अक्टूबर को कोच्चि में हो सकता है। इसके अलावा महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए बीसीसीआई संभावित मैच वेन्यू की भी तलाश कर रहा है।

हाल में ही 15 सितंबर, मंगलवार को डब्ल्यूपीएल गवर्निंग काउंसिल की एक मीटिंग ऑनलाइन हुई। इस मीटिंग में वाराणसी में हाल में ही नए बनकर तैयार हुई स्टेडियम में मैच आयोजित करने की संभावना पर चर्चा हुई। BCCI अभी यह देख रहा है कि क्या नया स्टेडियम अगले साल जनवरी तक टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हो जाएगा।

इस ऑनलाइन मीटिंग की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार, WPL 2027 के लिए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम को पहले ही एक वेन्यू के तौर पर फाइनल कर लिया है। दूसरा वेन्यू वडोदरा का कोटांबी स्टेडियम या वाराणसी का नया स्टेडियम हो सकता है।

सोर्स ने दी जानकारी

डब्ल्यूपीएल गवर्निंग काउंसिल की इस मीटिंग की जानकारी रखने वाले एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा “यह तय हो गया है कि मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में WPL-2027 के मैच आयोजित किए जाएंगे। WPL के आयोजन के लिए दूसरा शहर वडोदरा (कोटांबी स्टेडियम) या वाराणसी का नया स्टेडियम होगा।”

“BCCI फिलहाल वाराणसी में मैच आयोजित करने की संभावना तलाश रहा है। BCCI की क्रिकेट संचालन टीम वाराणसी स्टेडियम का जायजा लेगी और आकलन करेगी कि क्या वह टूर्नामेंट के लिए तैयार है या नहीं। चूंकि यह एक नया स्टेडियम है, इसलिए हमें वहां कुछ घरेलू/अभ्यास मैच भी आयोजित करने होंगे।”

ये भी पढ़ें – ‘आखरी वक्त पर बड़े बदलाव न करें’ – वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को युवराज सिंह की अहम सलाह

close whatsapp