अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
दोनों टीमों के बीच यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा
अद्यतन - सितम्बर 16, 2026 11:01 अपराह्न

अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही दो टी20 मैचों में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर चुका है। आखिरी टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान आत्मसम्मान के लिए खेलती हुई दिखेगी।
दूसरी ओर, इस टी20 मैच से पहले अगर दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स की बात करें तो अभी तक अफगानिस्तान भारत के खिलाफ एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाई है। खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मैन इन ब्लू ने 10 मैचों में जीत हासिल की और एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
AFG vs IND 2026: तीसरा टी20 मैच डिटेल्स
| मैच | अफगानिस्तान बनाम भारत, तीसरा T20I, अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 |
| तारीख और समय (IST) | गुरुवार, 17 सितंबर, शाम 7:30 बजे |
| वेन्यू | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| ब्राॅडकास्टिंग और लाइन स्ट्रीमिंग डिटेल्स | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड (ऐप और वेबसाइट) |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली: पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच ऑफर कर सकता है। अफगानिस्तान ने शुरुआती दो मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। अगर वे गुरुवार को टॉस जीतते हैं, तो वे अपनी रणनीति बदलना चाहेंगे और पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। इसी तरह, भारत यह परखना चाहेगा कि जब उन्हें कोई स्कोर खड़ा करना हो, तो उनका बल्लेबाजी क्रम कैसा प्रदर्शन करता है। मैदान पर हर कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करना चाहता है।
AFG vs IND T20I हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| कुल मैच खेले | 11 |
| अफगानिस्तान ने जीते | 0 |
| भारत ने जीते | 10 |
| नो रिजल्ट | 1 |
| सबसे पहला मैच | मई 1, 2010 (भारत ने जीत हासिल की) |
| हालिया मैच | सितंबर 15, 2026 (भारत ने जीत हासिल की) |
ये भी पढ़ें – भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’