18 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

18 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs AFG: भारत ने तीसरे टी20 में अफगानिस्तान को 127 रनों से रौंदा, 3-0 से जीती सीरीज

अफगानिस्तान और भारत के बीच 17 सितंबर को जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगान टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद, बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 127 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 222 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, जब अफगानिस्तान इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 94 रनों पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

2. BCCI का बड़ा फैसला, नए सीजन से घरेलू अंपायरों और मैच रेफरी की बढ़ेगी फीस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) घरेलू क्रिकेट में काम करने वाले अंपायरों और मैच रेफरी की फीस बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए क्रिकेट सीजन से घरेलू मैच अधिकारियों को पहले से ज्यादा भुगतान किया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य घरेलू क्रिकेट में अंपायरों और मैच रेफरी की भूमिका को बेहतर पहचान और आर्थिक समर्थन देना है।

3. IND vs AFG: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

अफगानिस्तान और भारत के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टी20 मैच में, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

बता दें अब यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक बन गया है। इस पारी के साथ अभिषेक ने कई रिकाॅर्ड्स को तोड़ने के साथ बहुत से दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है। भारत के लिए इससे पहले सबसे तेज टी20आई शतक लगाने का रिकाॅर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

4. भारतीय टीम में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी बात बोल वसीम जाफर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने हाल में ही अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे भविष्य और आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बड़ा बयान दिया है। भारत के पूर्व ओपनर का मानना ​​है कि शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए खुद को एक खास लंबे समय के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराया है।

पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “भारतीय टीम के खेलने के तरीके को देखते हुए, उन्होंने रोहित शर्मा को यह बात स्पष्ट कर दी होगी। लेकिन मीडिया को इन बातों को उछालने की आदत है। रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिनका दो-तीन बार असफल होने के बाद मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है।”

5. शादी से पहले अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सामने आई ब्रेकअप की खबर!

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को एक बड़ा निजी झटका लगा है क्योंकि एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल के साथ उनकी सगाई आधिकारिक तौर पर टूट गई है। इस जोड़े ने, जिनकी सगाई इसी साल 8 मार्च, 2026 को हुई थी, आपसी सहमति से सिर्फ छह महीने बाद ही अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है।

आकृति ने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की और एक भावुक मैसेज शेयर करके उनके अलग होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि भले ही वे दोनों एक-दूसरे की बहुत परवाह करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन करियर के अलग-अलग लक्ष्यों और भविष्य के हालात की वजह से उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

6. ‘अगले 10 टी20 में अभिषेक-सैमसन करें ओपनिंग’ पूर्व आईपीएल चैंपियन ने कर दी बड़ी मांग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को अगले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर ओपनर लगातार मौका मिलना चाहिए। बद्रीनाथ के मुताबिक टीम मैनेजमेंट को हर सीरीज में खिलाड़ियों को बदलने के बजाय, एक संयोजन पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लंबे समय तक मौका मिलने के बाद सैमसन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तभी वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए।

7. पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर की रेस में सबसे आगे, अगरकर की छुट्टी तय!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी पुरुष चयन समिति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है, क्योंकि मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला है। चूंकि अगरकर को मौजूदा कार्यकाल के बाद और समय मिलने की संभावना कम है, इसलिए खबरों के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस अहम भूमिका के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा को मुख्य उम्मीदवारों के तौर पर चुना है।

8. टी-20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम 10-10 शतक

भारत में टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल और घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में भी भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में भारत के कई बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली हैं।विराट कोहली और अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में अपनी निरंतरता और शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारत के अलावा आईपीएल में भी उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में कुल 430 मैचों में 14,218 रन बनाए हैं, जिसमें अब तक 10 शतक शामिल हैं। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी टी-20 क्रिकेट में 10 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

close whatsapp