Asian Games 2026: दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा 196 रनों का लक्ष्य, शेफाली ने ठोका शतक
मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
अद्यतन - सितम्बर 20, 2026 12:11 अपराह्न

Asian Games 2026, IND W vs BAN W: भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच जारी एशियन गेम्स में महिला श्रेणी का दूसरा सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को निशिन के कारोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा।
तो वहीं, भारतीय महिला टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। बता दें अब वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। शेफाली 49 गेंदों में 3 चौके और 9 छक्के लगाकर 100* रनों के कुल स्कोर पर नाबाद रहीं।
भारत ने बनाए 195 रन
मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत के लिए ओपनिंग करते हुए स्मृति मंधाना (37) और शेफाली वर्मा (100*) ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जी कमालिनी 3 रनों के निजी स्कोर पर शंजीदा अख्तर के खिलाफ कैच आउट हुई। तो कप्तान हरमनप्रीत कौर को 40 रनों के निजी स्कोर पर राबेया खान ने विकेट के पीछे स्टंप आउट कराया। विकेटकीपर रिचा घोष 2 रनों का ही योगदान दे पाईं, तो भारती फुलमाली 9* रनों पर नाबाद रहीं। देखने लायक बात होगी कि क्या बांग्लादेश भारत से मिले 196 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (IND W): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़
बांग्लादेश (BAN W): दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून
ये भी पढ़ें – Asian Games 2026: गोल्ड मैडल मैच में श्रीलंका की एंट्री, अट्टापट्टू के ठोका तूफानी अर्धशतक; पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा