वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली का दबदबा

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली का दबदबा

आइए इन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

Top 5 Players With Most ODI Runs Against West Indies: 1970-80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का वनडे क्रिकेट के साथ वर्ल्ड क्रिकेट पर एकछत्र राज था। 1983 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से पहले, वेस्टइंडीज ने उससे पहले लगातार दो वर्ल्ड कप अपने नाम किए थे।

हालांकि, इसके बाद वेस्टइंडीज का वनडे क्रिकेट में पतन का दौरा जारी हो गया। आज के समय में वेस्टइंडीज की वनडे क्रिकेट में हालात इतनी खस्ता हो गई है कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में क्वालिफाई करने के लिए उसे क्वालिफाई मैच खेलने पड़ते हैं। खैर, आज इस खबर में हम आपको कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं:

5. रमीज राजा (Ramiz Raja)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज व क्रिकेट कमेंटेटर रमीज राजा पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। राजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1624 वनडे रन बनाए हैं।

4. जैक कैलिस (Jacques Kallis)

वर्ल्ड क्रिकेट के महान ऑलराउंडर और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। कैलिस ने कैरेबियाई टीम के लिए वनडे फाॅर्मेट में कुल 1666 रन बनाए हैं।

3. मार्क वाॅ (Mark Waugh)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मार्क वाॅ इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वाॅ ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान वनडे फाॅर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 1708 रन बनाए हैं।

2. जावेद मियांदाद (Javed Miandad)

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। कलाई के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक जावेद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 1930 वनडे रन बनाए हैं।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, पहले नंबर पर मौजूद हैं। कोहली ने खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 2261* रन बनाए हैं। तो वहीं, चेज मास्टर कोहली का यह आंकड़ा और आगे जाएगा, क्योंकि वह 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

(नोट – यह आंकड़े 24 सितंबर 2026 तक के हैं।)

ये भी पढ़ें – वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद

close whatsapp